छह महीने में वादे पूरे करने में विफल रही सरकार, जनसुराज

Updated:
विज्ञापन
छह महीने में वादे पूरे करने में विफल रही सरकार, जनसुराज

छह महीने में वादे पूरे करने में विफल रही सरकार, जनसुराज

विज्ञापन

कटिहार जनसुराज पार्टी की जिला इकाई ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय मिर्चाईबाड़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राज्य सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला. पार्टी नेताओं ने सरकार पर चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि छह महीने बीत जाने के बावजूद जनता को किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के सीमांचल प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में सरकार की विफलताओं की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सरकार को वादे पूरे करने और कल्याणकारी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए छह महीने का समय दिया था. लेकिन इस अवधि में कोई ठोस पहल नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है. समस्याओं से बेखबर है. जिला महामंत्री नसीम अख्तर ने बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया था. इस हिसाब से छह महीनों में नौ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी मिल जानी चाहिए थी, लेकिन रोजगार देने के बजाय नौकरी मांगने वालों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. किसान अध्यक्ष मुरलीधर मिश्र ने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर सरकार ने वोट हासिल करने का प्रयास किया. जिससे राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ गया. व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी संजय चौधरी ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन