25 दिसंबर तक चलेगा सुशासन सप्ताह

Updated at : 20 Dec 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
25 दिसंबर तक चलेगा सुशासन सप्ताह

25 दिसंबर तक चलेगा सुशासन सप्ताह

विज्ञापन

बारसोई आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान व सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बारसोई प्रखंड में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत 25 दिसंबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा. बीडीओ बारसोई द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है. बीडीओ ने बताया कि शिविर लगाकर आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जायेंगे तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. 22 दिसंबर को चौंदी, एक्सल्ला, 23 दिसंबर को लहगरिया, बेलवाडांगी, 24 दिसंबर को बलतर, चांदपाड़ा, 25 दिसंबर को बिघोर हाट, शिकारपुर में शिविर संबंधित पंचायत सरकार भवन में लगेगा. विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों की एंट्री, निष्पादन एवं प्रगति रिपोर्ट का संधारण किया जाय. आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाय. ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन