विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण का भूमि पजन कर किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण का भूमि पजन कर किया शिलान्यास

विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण का भूमि पजन कर किया शिलान्यास

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र के परभेली पंचायत के भमरदो गांव में विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों के द्वारा भूमि पूजन किया. विद्युत कार्य पालक अभियंता, बारसोई मिथिलेश कुमार रजक ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से आसपास के इलाकों में लंबे समय से चली आ रही वोल्टेज की समस्या एवं बार-बार होने वाली बिजली कटौती से लोगों को स्थायी निजात मिलेगा. उपकेंद्र के चालू हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को बाधा रहित व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. घरेलू, व्यावसायिक एवं कृषि कार्यों को काफी सहूलियत होगी. विद्युत उपकेंद्र निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी. लोगों के जीवन स्तर में सुधार आयेगा. विद्युत कनीय अभियंता राजनंदन कुमार, शाहनवाज हासमी, केपकोन कंपनी के वरीय परियोजना प्रबंधक श्रीकांत सिंह, केपकोन के जनरल मैनेजर प्रदीप कुमार, देवानंद कुमार, गोपाल कुमार सहित कई अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन