पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राजेंद्र स्टेडियम में 28 करोड़ के स्पोर्ट्स कंपलेक्स का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राजेंद्र स्टेडियम में 28 करोड़ के स्पोर्ट्स कंपलेक्स का किया निरीक्षण

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राजेंद्र स्टेडियम में 28 करोड़ के स्पोर्ट्स कंपलेक्स का किया निरीक्षण

विज्ञापन

– 17 खेलों की सुविधा होगी, चार बैडमिंटन कोर्ट और पांच टेबल टेनिस कोर्ट बन रहे कटिहार

पूर्व उप मुख्यमंत्री व कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नगर के राजेंद्र स्टेडियम में 4.79 एकड़ में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निरीक्षण किया. इस दौरान बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक, महाप्रबंधक एवं निगम के अभियंता भी उपस्थित थे.

28 करोड़ की लागत से बन रहा कंपलेक्स

श्री प्रसाद ने प्रशासनिक भवन, बहुउद्देशीय प्रशाल, मैदान एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का चल रहे निर्माण कार्य देखा. इन निर्माण कार्यों की लागत राशि लगभग 28 करोड़ रुपये है.

17 खेलों का होगा आयोजन

बहुउद्देशीय प्रशाल में 17 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा सकेगा. इसके भूतल पर चार बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण एवं प्रथम तल पर टेबल टेनिस के पांच कोर्ट बनाने के साथ ही योग एवं ध्यान कक्ष का भी निर्माण कराया जा रहा है. प्रशासनिक भवन में 30-30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कक्ष, एक चिकित्सा कक्ष, खेल पदाधिकारी का कक्ष एवं एक सभा कक्ष के साथ ही सुसज्जित स्नानागार एवं शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है. इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बबन झा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, गजेंद्र नाथ पाठक, अमित गुप्ता उर्फ बबलू उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन