अग्निशमन पदाधिकारी ने जीविका के साथ बैठक कर किया मॉक ड्रिल

अग्निशमन पदाधिकारी ने जीविका के साथ बैठक कर किया मॉक ड्रिल
कटिहार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी साधना भारती के नेतृत्व मे अग्निशमन पदाधिकारी एवं कर्मियों ने गंगा सागर जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि०, हफलागंज में जीविका दीदियों के साथ बैठक सह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव के उपायों को लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को आग लगने के कारणों, उससे बचाव के तरीकों तथा प्रारंभिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई. गैस सिलेंडर, बिजली शॉर्ट सर्किट आदि से लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने के तरीके भी समझाए गए. उद्देश्य महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










