दो बच्चों का पिता विवाहिता को लेकर हुआ फरार

Published at :03 Mar 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चों का पिता विवाहिता को लेकर हुआ फरार

दो बच्चों का पिता विवाहिता को लेकर हुआ फरार

विज्ञापन

– महिला का पति विदेश में दो वर्ष से करता है मजदूरी का कार्य – लड़की के पिता ने फलका थाना में आवेदन देकर इंसाफ की लगायी गुहार फलका फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत की बालू टोला गांव में दो बच्चों के पिता ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर लेकर फरार हो गया. लड़की के पिता ने फलका थाना में युवक सहित उनके माता पिता के विरुद्ध आवेदन दिया है. पीड़ित पिता ने थाना में दिए आवेदन में कहा है मेरी पुत्री की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी. उसको एक पुत्र है. मेरा दामाद मजदूरी के लिए दो वर्ष पहले विदेश गया है. मेरी पुत्री मेरे घर पर ही रहती थी. इसी बीच पड़ोस के ही असगर मंसूरी पिता मुस्तकीम मंसूरी, एक मार्च को मेरी पुत्री को शादी की नीयत से अगुआ कर पिता मुस्तकीम मंसूरी. मां फुलिया खातून के सहयोग से लेकर फरार हो गया. आरोप लगाया मेरी पुत्री के द्वारा मेरा तीस हजार रुपया नगद मेरी पत्नी का एक भर सोने की जेवरात भी साथ ले गया है. आरोपित सभी परिवार बालूटोला छोड़ कर अपना पुराना घर बरेटा सेमापुर फरार हो गया है. ज़ब मैं उनके पिता मुस्तकीम से अपनी पुत्री के बारे में फोन से पूछा तो उलटे वह मुझे ही गाली गलौज व जान मारने की धमकी देने लगे. इधर फलका थाना अध्यक्ष मुन्ना पटेल ने बताया की युवती के पिता ने आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन