पुण्यतिथि पर याद किये गये देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद

पुण्यतिथि पर याद किये गये देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद
कटिहार देश के प्रथम राष्ट्रपति व देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला इकाई की ओर से देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनायी गयी. महासभा के जिला शाखा अध्यक्ष अरविंद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि डॉ राजेन्द्र बाबू का चरित्र राजनीतिक परिवेश में दूध से धवल, चांदनी सा निष्कलंक, गिरिवर सा उच्च तथा गंगा सा निर्मल था. उन्होंने कहा कि जिस तरह आधुनिक भारत में बापू को कृष्ण की संज्ञा दी जाती है. उसी तरह राजेंद्र प्रसाद अर्जुन की तरह है. उन्होंने खासकर युवाओं से डॉ राजेंद्र प्रसाद के विचारों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजेंद्र प्रसाद के का योगदान महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर अधिवक्ता रामविलास पासवान, राजेंद्र मिश्र, श्यामदेव राय, शिवनारायण सिंह, जदयू नेता दिलीप, रमाकांत राय सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार प्रकट करते हुए देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




