बीस वर्ष पूर्व बनी सामुदायिक भवन व सामुदायिक शौचालय की स्थिति जर्जर, नहीं मिल रहा लाभ

Updated:
विज्ञापन
बीस वर्ष पूर्व बनी सामुदायिक भवन व सामुदायिक शौचालय की स्थिति जर्जर, नहीं मिल रहा लाभ

बीस वर्ष पूर्व बनी सामुदायिक भवन व सामुदायिक शौचालय की स्थिति जर्जर, नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित तीनगछिया गांव बड़ी नहर समीप करीब 20 वर्ष पूर्व बनी सामुदायिक भवन व सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह जर्जर है. रखरखाव के अभाव में भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे यह उपयोग के लायक नहीं रह गया है. स्थानीय ग्रामीण चंदन कुमार चंचल, राजकुमार उरांव, दीपक पटेल, लक्ष्मी मंडल, पवन उरांव, दिलपी देवी, मसोमास बासो, बासुदेव मंडल, रामलाल उरांव, प्रमोद उरांव, रीता देवी समेत अन्य ने कहा कि जब यह भवन नया था, तब गांव के लोगों को इसका काफी लाभ मिलता था. शादी-विवाह, पूजा-अर्चना सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम इसी भवन में आयोजित होते थे, लेकिन अब भवन की जर्जर स्थिति के कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से भवन की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते इसकी स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. नियमित सार्वजनिक शौचालय का साफ सफाई नहीं किया जाता है. उन्होंने मांग किया है कि संबंधित विभाग इस भवन की समुचित जांच कर जल्द मरम्मत कराए, ताकि यह फिर से उपयोगी बन सके. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत कर दी जाए, तो यह भवन पुनः शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों के लिए उपयोगी हो जाएगा और गांव के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा,

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन