अतिक्रमणकारियों की वजह से सिकुड़कर सकरी हो गयी शहर की सड़कें

Updated at : 09 Oct 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों की वजह से सिकुड़कर सकरी हो गयी शहर की सड़कें

अतिक्रमणकारियों की वजह से सिकुड़कर सकरी हो गयी शहर की सड़कें

विज्ञापन

– प्रतिदिन लगने वाले जाम से शहरवासी हो रहे परेशान कटिहार शहर में जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है. नगर निगम व जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों, बार-बार चलाए गये अभियान और सख्त निर्देशों के बावजूद भी शहर की सड़कों से अतिक्रमण हट नहीं पा रहा है. पूरे शहर में दुकानदारों व ठेलेवालों का कब्जा इस कदर फैल गया है कि चौड़ी-चौड़ी सड़कें अब संकरी गलियों में तब्दील होती जा रही है. नतीज शहरवासी हर दिन घंटों तक जाम की समस्या से जूझने को मजबूर हो गये हैं. शहर के एमजी रोड, न्यू मार्केट रोड, बसंत टॉकीज से बाटा चौक तक की सड़कें, गर्ल्स स्कूल रोड, विनोदपुर रोड पर हमेशा जाम की समस्या से घिरा रहता है. कारण चौड़ी चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण, अतिक्रमण का आलम इस सड़क पर सबसे भयावह है. इन सड़कों पर दुकानदार अपनी सीमा लांघ कर नाले पर बने स्लैब, डिवाइडर और फुटपाथ तक पर दुकानें सजा लेते हैं. सब्जी विक्रेता और ठेला चालक तो सड़क के बीचों-बीच तक कब्जा जमा लेते हैं. कई दुकानदार बड़े-बड़े छाते और प्लास्टिक तानकर सड़क को पूरी तरह घेर लेते हैं. जिससे वाहनों और पैदल चलने वालों दोनों के लिए रास्ता बेहद तंग हो जाता है. जिससे हमेशा रह रह कर जाम की समस्या बनी रहती है. एमजी रोड और न्यू मार्केट की स्थिति सबसे बदतर एमजी रोड का चौड़ीकरण होने के बावजूद भी इसका कोई खास असर नहीं दिखता. दुकानदार नाले पर बनी स्लैब पर अपनी दुकानें फैलाए हुए है. जबकि वहां पैदल चलने की व्यवस्था की गई थी. न्यू मार्केट सब्जी मंडी में सैकड़ों छोटे-मोटे दुकानदार सड़क किनारे ही नहीं, बल्कि बीच के डिवाइडर के पास तक दुकानें सजा लेते हैं. खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक भी सड़कों पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं. जिससे पूरा इलाका जाम का केंद्र बन जाता है. बसंत टॉकीज से न्यू बिल्डिंग रोड तक मनमानी का आलम इस मार्ग पर कपड़े की दुकानों का बोलबाला है. व्यापारी अपने दुकानों से बाहर कपड़े टांग देते हैं और पैदल चलने के लिए बने डिवाइडर पर ही माल रख लेते हैं. नगर निगम ने दुकानदारों के लिए अलग से कटरा क्षेत्र तो बना दिया है. पर अधिकांश दुकानदार अपनी दहलीज पार कर सड़क तक सामान फैला देते हैं. इसके कारण यहां रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है. जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. विनोदपुर रोड पर त्राहिमाम की स्थिति विनोदपुर मोहल्ला जाम का मुख्य केंद्र बना हुआ है. यदि बाइक लेकर इस रास्ते से गुजर जायें तो आपके पसीने उतर जायेंगे. बिनोदपुर मोहल्ला अब डॉक्टरों और क्लीनिकों का केंद्र बन चुका है. यहां के अधिकांश नर्सिंग होम और क्लीनिकों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है. मरीज और उनके परिजन अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं. मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी संचालक भी सड़क किनारे तक साइनबोर्ड लगाकर अतिक्रमण कर लेते हैं. इससे यहां पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है. चार पहिया वाहन गुजरने पर तो जाम लगना तय होता है. जाम की समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की छूट जाते हैं पसीने सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से यातायात संचालित होता रहे. इसको लेकर शहर के हर मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है. शहर में जाम की समस्या से लोग हमेशा हलकान रहते हैं. इसका मुख्य कारण शहर में बढ़ते टोटो की संख्या और बाइक की संख्या भी एक है. यदि 10 सेकंड के लिए भी ट्रैफिक जवान अपने कार्य का निर्वाह सही से ना करें तो लंबी गाड़ियों की कतार लग जाती है. जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जवानों के पसीने तक उतर जाते हैं. शहर का आलम यह है कि शिव मंदिर चौक से मिरचाईबाड़ी तक जाने में बाइक से एक घंटा तक लग जाता है. प्रशासनिक मुहिम बेअसर, अतिक्रमण फिर लौट आ रहे नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है. इन अभियानों के दौरान कुछ दिन के लिए सड़कें साफ और चौड़ी नजर आने लगती हैं. लेकिन यह राहत कुछ दिनों के लिए ही होती है. दो-तीन दिन बाद ही फिर वही पुरानी स्थिति लौट आती है. दुकानदार फिर से अपनी दुकानें सड़क तक बढ़ा देते हैं. निगम प्रशासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं. शहरवासी कहना है कि अतिक्रमण के कारण न सिर्फ यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है. बल्कि पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है. शहर वासियों का कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और जो भी अतिक्रमणकारी दोबारा कब्जा करते हैं. उन पर सख्त कार्रवाई हो, लेकिन ऐसा नहीं होता है. कटिहार की सड़कों को यदि वास्तव में अतिक्रमण मुक्त बनाना है, तो प्रशासन को सिर्फ दिखावटी नहीं, बल्कि निरंतर और सख्त अभियान चलाना होगा. तभी शहर को जाम से राहत मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन