मुखिया पुत्र का गंगा तट पर किया गया अंतिम संस्कार

मुखिया पुत्र का गंगा तट पर किया गया अंतिम संस्कार
कुरसेला हादसे के शिकार मुखिया पुत्र का गंगा तट पर गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुखिया ने पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था. घटना के बाद पीएचसी से युवक का शव लेकर मुखिया पैतृक गांव कटरिया चले गये थे. शव के गांव पहुंचते ही परिवार सहित ग्रामीणों में कोहराम मच गया. परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो उठा. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव का बड़ा पुत्र किशू कुमार (30) के हादसे में मौत की खबर से पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी. पंचायत के लोगों सहित शुभचिंतकों का मुखिया के कटरिया गांव स्थित आवास पर दुख जताने के लिए भीड़ जुट गयी. कुरसेला स्थित आवास से बुधवार देर शाम युवक किशु मां से दस मिनट में लौट आने की बात कह कर घर से निकला था. मां को क्या पता था कि उनका पुत्र किशु कभी घर लौट कर नहीं आयेगा. पुत्र के वियोग में मां छाती पीट कर कह रही थी. भगवान क्या अपराध किया था कि उनसे उनका पुत्र छीन लिया.युवक की नवविवाहिता पत्नी घटना के दुख से आहत होकर मूर्छित होकर बेसुध हो रही थी. गौरतलब है कि युवक किशु कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर अयोध्यागंज बाजार के रास्ते धर्मशाला की दीवार से टकराने से मौत हो गयी थी. दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट पहुंचा था. उपचार के लिए पीएचसी पहुंचने पर युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था. युवक किशु का विवाह अप्रैल में हुआ था. कुरसेला स्थित घर से निकला मुखिया का छोटा पुत्र आदित्य कुमार (21) छह अक्तूबर से लापता है. पुत्र के लापता होने के दुख से मुखिया परिवार उबर भी नहीं पाया था कि नौवें दिन बड़े पुत्र की घटित हादसे में मौत हो गयी. शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया पुत्र के मौत का घटना हर तरफ चर्चा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




