मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Mar 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

विज्ञापन

बारसोई नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 12 एवं वार्ड संख्या 15 में गुरुवार को नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य पार्षद विमला देवी, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, पार्षद रोहित भगत, दीपक चंद्र दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में बारसोई नगर पंचायत भी प्रयत्नशील है. उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने कहा कि बारसोई नगर पंचायत का विकास अनवरत हो रहा है. हम सभी नगर वासियों सहित यहां आने वाले राहगीरों की सुविधा का भी ख्याल रखते हैं. गर्मी को देखते हुए जगह-जगह प्याऊ लगाए जायेंगे. ताकि आने वाले राहगीरों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानी ना हो. यह कार्य गर्मी प्रारंभ होने के पहले हो जायेगा. संवेदक ने कहा कि दो नाला निर्माण का कार्य का शिलान्यास हुआ. एक वार्ड 12 में नाथूराम के घर से पोस्ट ऑफिस तक बनेगा. जिसकी लंबाई 215 मीटर लंबी होगी. इसे बनाने में 22 लाख 43 हजार 160 रुपए की लगत आयेगी. दूसरा नाला वार्ड संख्या 15 में जैन मंदिर से दिलीप जैन का दुकान होते हुए अशोक गुप्ता के घर तक बनेगी. यह नाला 212 मीटर लंबी होगी तथा इसके निर्माण में 22 लाख 37 हजार 940 रुपए की लागत आयेगी. वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुलाल चंद्र साहा, तिलक चंद्र साहा, समाज सेवी रोहित भगत, अमित जैन, दिलीप जैन, सोनू यादव, शिव कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन