मौसम के बदलते मिजाज से ठंड ने दी दस्तक, रिमझिम बारिश व तेज हवा से गिरा तापमान

Updated at : 30 Oct 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज से ठंड ने दी दस्तक, रिमझिम बारिश व तेज हवा से गिरा तापमान

मौसम के बदलते मिजाज से ठंड ने दी दस्तक, रिमझिम बारिश व तेज हवा से गिरा तापमान

विज्ञापन

– मौसम के करवट लेते ही लोगों को कराया ठंड का एहसास कटिहार मौसम के बदले मिजाज से लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है. बुधवार से ही आसमान में बादलों के छाए रहने और रह रह कर रिमझिम बारिश ने पूरे जिले के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. सुबह और शाम के समय लोगों को अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. गुरुवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश और चल रही हवा इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां दिन का तापमान करीब चार से पांच डिग्री तक कम कर दिया है. वहीं रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार के दिन भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे. रिमझिम बारिश के साथ चल रही हवा के कारण तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गयी. गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा. लोगों ने अब खासकर हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है. घर के लगे पंखा, एसी, कूलर को विराम मिल गया है. मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने के कारण ठंड ने दस्तक दे दी है. बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से तापमान में गिरावट और अधिक तेज हो जायेगी. आने वाले कुछ दिनों में सुबह-शाम के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. नवंबर के शुरुआत के साथ ही सर्द हवाओं का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी तरफ मौसम के बदलते करवट के साथ ही बाजार में दुकानदारों ने गर्म कपड़ों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है. फिलहाल अभी गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू नहीं हुई है. लोग अब गर्म कपड़ों की खरीदारी करने का मन जरूर बनाने लगे है. मौसम के इस बदलाव ने ठंड का अहसास बढ़ाया है. कुल मिलाकर रिमझिम बारिश ने अक्तूबर माह के अंत में ही सर्दी की दस्तक का अहसास करा दिया है. जिससे अब नवंबर माह के आगमन के साथ ही ठंड का असर भी अब धीरे-धीरे बढ़ने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन