खेमका हत्याकांड का चैंबर ने किया कड़ा प्रतिरोध,

Updated:
विज्ञापन
खेमका हत्याकांड का चैंबर ने किया कड़ा प्रतिरोध,

खेमका हत्याकांड का चैंबर ने किया कड़ा प्रतिरोध,

विज्ञापन

– बढ़ते अपराध पर विधान पार्षद ने जतायी चिंता हत्या के पीछे की साजिश भी हो बेनकाब: चैंबर कटिहार बिहार के सुप्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी. बिहार के व्यापारी समाज के साथ-साथ आम जनमानस भी स्तब्ध है. चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने व्यापारियों की हत्या और बिहार में बढ़ते अपराधिक गतिविधियों पर अपनी चिंता वक्त करते हुए बिहार के डीजीपी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो और स्पीड ट्राईल चला कर ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले कार्रवाई की मांग की. मुख्यमंत्री को लिखे पत्र की जानकारी देते हुए नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि विगत सालों पहले अपराधियों ने उनके पुत्र की भी हत्या कर दी थी. उससे पूर्व उनके भाई विजय खेमका पर अपराधियों ने गोलियों की बरसात कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था. बड़ी मुश्किलों से उनकी जान बचाई जा सकी थी. बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है की आये दिन जब चाहे जिस वक्त किसी न किसी व्यापारी की हत्या एवं भयादोहन का प्रयास अपराधियों द्वारा होता रहता है. निरंकुश हो चुके अपराधियों पर लगाम लगाने की जरूरत है. कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है. चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अनिल चमरिया, विमल सिंह बेगानी, विश्वनाथ मुकीम, ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपी तंबाकुवाला, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नौशाद, चैंबर सदस्य डॉ अनवर आलम गुलाब, अरुण परशुरामपुरिया, रंजीत जैसवाल, नरेश शर्मा, अजय शाह, संतोष गुप्ता, अजय सिंघानिया, राजकुमार मुरारका, बबई भट्टाचार्य, चेंबर उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद चौरसिया, क्लॉथ मर्चेंट के प्रसिद्ध व्यवसायी शिव प्रकाश गाड़ोदिया, सचिव दिलीप बंसल, रवि आजाद, शांति जायसवाल आदि कई व्यवसायी एवं सभी चैंबर सदस्यों ने इस हत्याकांड की घोर निंदा और तीव्र भर्तस्ना की है. चैंबर अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा है कि करते हुए कहा है कि पुलिस तंत्र को और अधिक दुरुस्त करने की आवश्यकता है. गोपाल खेमका हत्याकांड से पूरे व्यवसायी समाज दहशत में हैं. जरूरत है पूरे बिहार में कानून का राज स्थापित हो ताकि राज्य के व्यापार एवं उद्योग को गति मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन