ट्रेन चालू करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष

ट्रेन चालू करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष
– मनिहारी- तेजनारायणपुर ट्रेन आठ जनवरी से ट्रेन बंद, यात्री है परेशान मनिहारी मनिहारी- तेजनारायणपुर ट्रेन आठ जनवरी से बंद है. रेलवे की ओर से 31 जनवरी तक ट्रेन बंद कर दिया गया है. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर, जयप्रकाश यादव आदि गुरूवार को मनिहारी स्टेशन पहुंचे. आरपीएफ व जीआरपी के पदाधिकारी ने आंदोलन नहीं करने की अपील की. फिर भी समिति के अध्यक्ष व अन्य रेलवे ट्रैक पर पहुंच गये. मनिहारी- तेजनारायणपुर ट्रेन चालू करने की मांग करने लगे. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने कहा कि रेलवे ने किस कारण ट्रेन बंद किया है. रेलवे ट्रेन बंद की तिथि लगातार बढ़ा रहा है. पहले आठ जनवरी से 12 जनवरी बंद किया. फिर 13 से 19 जनवरी तक बंद किया. अब सूचना मिली है कि 31 जनवरी तक ट्रेन बंद कर दिया गया है. यात्री परेशान है. हमारी मांग है मनिहारी- तेजनारायणपुर ट्रेन जल्द चालू हो. आरपीएफ व जीआरपी के पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ट्रेन चालू होगा. मौके पर जीआरपी इंस्पेक्टर राकेश रंजन, थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, आरपीएफ प्रभारी एएसआई एन सहनी, हारून रसीद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




