देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट
Updated at : 16 Sep 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छींटाबाड़ी में एक देवर ने मंगलवार को अपनी ही भाभी पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी.
विज्ञापन
धारदार हथियार से पांच बार वार कर दिया घटना को अंजाम
मरने तक शरीर के कई हिस्सों पर करता रहा प्रहार
आरोपी देवर को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
कटिहार. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छींटाबाड़ी में एक देवर ने मंगलवार को अपनी ही भाभी पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी. घटना काे अंजाम देकर आरोपी फरार होना चाहा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर मुफस्सिल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार, चांदनी देवी 30 वर्षीय पति ललन साह अपने घर में बर्तन धो रही थी. उसी समय उसके अपने ही देवर ओमप्रकाश ने बेरहमी से उस पर धारदार दबिया से हमला कर दिया. अपने भाभी के गर्दन, सिर, मुंह सहित शरीर के कई हिस्सों में वार करते रहा, जब तक लहुलुहान होकर मरनासन्न नहीं हो गयी, तब तक देवर उसपर हमलावर रहा. चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले और स्थानीय निवासियों ने उसे अविलंब मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. इधर इस घटना को अंजाम देने के बाद देवर ओमप्रकाश घर से फरार होना चाहा, लेकिन स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक चांदनी देवी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और पति को सौंप दिया. पति ललन साह की मानें, तो जब यह घटना हुई, उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे. इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि देवर की अपनी भाभी पर गलत नजर थी, उसने कई बार अपने भाई की अनुपस्थिति में उसके साथ बदसलूकी भी की थी. संभवत: उसी कु-दृष्टि के कारण देवर ने उसकी हत्या कर दी.हत्या की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा आरोपी देवर को कस्टडी में ले लिया. पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त दबिया भी बरामद कर लिया है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया तथा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. हत्या की वजह संभवत: देवर की अपनी भाभी पर गलत नजर थी. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
शशि रंजन कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्षB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




