2017 की बाढ़ में ध्वस्त पुल, सात साल बाद भी नहीं बन सका

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
2017 की बाढ़ में ध्वस्त पुल, सात साल बाद भी नहीं बन सका

2017 की बाढ़ में ध्वस्त पुल, सात साल बाद भी नहीं बन सका

विज्ञापन

– बड़ी आबादी को डायवर्सन से होकर आवागमन करने की बनी है विवशता कदवा प्रखंड क्षेत्र के सांझेली मोड़ के पास सात वर्ष बीत जाने के पश्चात भी पुल निर्माण कार्य नहीं हो सका. संबंधित अधिकारियों के अनदेखी के कारण एक बड़ी आबादी के लोग डायवर्सन के सहारे आवागमन करने को विवश हैं. 14 अगस्त 2017 में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने कदवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भीषण तबाही मचायी थी. इस तबाही में प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच संझेली मोड़ के समीप अवस्थित पुल को अपनी चपेट में लेकर पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया था. संझेली ग्रामवासियों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट था. लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा था. पानी घटने के पश्चात विभाग ने आनन- फानन में किसी तरह एक डायवर्सन का निर्माण कराकर यातायात सुविधा को चालू कराया था. लोगों ने राहत की सांस ली थी. लेकिन सात साल बीतने के बावजूद आलम यह है वर्ष 2017 में निर्माण किए गये डायवर्सन के सहारे ही लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है. उक्त डायवर्सन की हालत काफी जर्जर हैं. डायवर्सन के बीचों-बीच गड्ढानुमा लिक बना हुआ है. लोगों को आवागमन करने में खतरा महसूस हो रहा है. बरसात में लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि दुख की बात तो यह है कि सात वर्ष बीत जाने के बावजूद उक्त स्थल पर विभाग द्वारा अब तक पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है. पुल निर्माण की बात तो छोड़िए उसके विषय में ना तो अधिकारी सोच रहे हैं, ना ही स्थानीय सांसद, विधायक जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लगभग 5000 की आबादी वाले महम्मदपुर पंचायत के संझेली ग्रामवासियों का प्रखंड मुख्यालय जाने का यही एक मार्ग है. लोग प्रखंड मुख्यालय आना-जाना किया करते हैं. संझेली मोड़ और प्रखंड मुख्यालय की दूरी की बात की जाए तो लगभग चार किलोमीटर है. पदाधिकारी का भी उस ओर ध्यान आकृष्ट नहीं हो पा रहा है. जनप्रतिनिधि पुल निर्माण मामले में हैं उदासीन समाजसेवी नागेंद्र शर्मा, कुंदन शर्मा, हकरू शर्मा, प्रमोद शर्मा, बलराम ऋषि, जयकांत शर्मा, संतोष साह, विक्की साह, मनीष कुमार साह ने स्थानीय सांसद व विधायक के लचर व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थानीय नेताओं एवं अधिकारियों की उदासीनता के कारण सात साल बीत जाने के बावजूद संझेली मोड़ में पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ हैं. विधायक और सांसद का चुनाव समाप्त होने के बाद कोई नेता झांकने तक नहीं आये है. स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद एवं विधायक सहित जिला अधिकारी कटिहार से उक्त स्थल पर जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन