बस के ओवर टेक से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

Updated at : 24 Jan 2026 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
बस के ओवर टेक से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

बस के ओवर टेक से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन

कटिहार कटिहार- पूर्णिया एनएच 131ए पथ जयप्रकाशनगर मोड़ के समीप शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बस के ओवरटेक करने के दौरान ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. खुद को बचाने के कारण ऑटो सड़क किनारे लगी मूंगफली की दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क किनारे जा गिरा. ऑटो पर महिला सवार को मामूली चोंटे आयी. दुर्घटना के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति हो गयी. टोले मोहल्ले के लोगों के वहां रहने के कारण मामले को समझा बुझाकर सलटा लिया गया. टोटो पर महिला सवार को मामूली चोटे आयी थी. जिसे दूसरे टोटो से उसे इलाज के लिए भेज दिया. शंभू कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना जयप्रकाश मोड़ के समीप घटी. टोटो के असंतुलित होने की वजह से सड़क किनारे लगा मूंगफली की दुकान ध्वस्त हो गया. थोड़ी देर के लिए कटिहार पूर्णिया एनएच 131ए पर जाम सा नजारा हो गया. जिसे कुछ ही देर में समझा बुझाकर रास्ते को खाली कराया गया. तब जाकर आवागमन सुलभ हो पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन