होलीफैथ एकेडमी में वार्षिकोत्सव संपन्न

Updated at : 18 Jan 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
होलीफैथ एकेडमी में वार्षिकोत्सव संपन्न

होलीफैथ एकेडमी में वार्षिकोत्सव संपन्न

विज्ञापन

– बच्चों की प्रतिभा व विद्यालय की प्रगति का हुआ भव्य प्रदर्शन कटिहार शहर के शरीफगंज में होलीफैथ एकेडमी स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का जीवंत उदाहरण बना. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो सहित विशिष्ट अतिथि अब्दुल जब्बार, यासीन मुखिया, सैदूर रहमान, सिद्दीकी, यूनुस एवं विद्यालय निदेशक अनवर हुसैन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. प्राचार्य जहांगीर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, समूह नृत्य, हास्य नाटिकाओं एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया. बच्चों की प्रस्तुतियों को देख अभिभावक व अतिथि भाव-विभोर हो उठे. जमकर तालियां बजायी. मुख्य अतिथि डॉ राम प्रकाश महतो ने बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. वार्षिकोत्सव समारोह विद्यालय, शिक्षक, छात्र एवं अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण बना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन