शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में साझा किया गया वार्षिक परीक्षा परिणाम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Mar 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में साझा किया गया वार्षिक परीक्षा परिणाम

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में साझा किया गया वार्षिक परीक्षा परिणाम

विज्ञापन

कटिहार शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में अभिभावकों को वार्षिक परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड सौंपे गये और छात्रों के शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा हुई. विद्यालय प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने और विद्यालय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है. शिक्षण-अभिभावक गोष्ठी के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ-साथ विद्यालय और परिवार के बीच संवाद का प्रयास किया गया. इस शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में विद्यालय प्रधान दिनेश दुबे, मीना कुमारी, प्रमोद कुमार चौबे, अरुण कुमार, आरती कुमारी, महेश कुमार, राजीव रंजन, उर्वशी उत्पल, श्रीराम तांती, विनय कुमार सिन्हा, रंजन कुमार मौजूद थे. शिक्षक-अभिभावक समारोह में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में शनिवार को अभिभावकों की संगोष्ठी सह परीक्षाफल प्रकाशन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया. प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में वर्ग एक से आठ का परीक्षा परिणाम की घोषणा की गयी. इस दौरान बच्चों के बीच प्रगति पत्र व जांच की गयी उत्तरपुस्तिका का वितरण किया गया. मौके पर अभिभावकों के बीच बच्चो की शैक्षणिक उपलब्धि के जानकारी दी गयी. इस दौरान शिक्षको ने कहा कि प्रगतिपत्र बच्चो का आईना है. इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से ससमय विद्यालय भेजने की अपील अभिभावकों से भी की. इस मौक़े पर मनोज जायसवाल, रहमतुल्लाह, शिक्षिका मालती टुडू, रूपा कुमारी, ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, ज्योति कुमारी, सबा तरन्नुम, नीलम कुमारी, अर्चना कुमारी, शीतल कुमारी, बिष्णु देव रॉय उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन