ePaper

दिघरी पंचायत का आंगनबाड़ी केंद्र बना गुहाल

Updated at : 28 Jan 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
दिघरी पंचायत का आंगनबाड़ी केंद्र बना गुहाल

दिघरी पंचायत का आंगनबाड़ी केंद्र बना गुहाल

विज्ञापन

बच्चों व महिलाओं को नहीं मिल रहा लाभ कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र की दिघरी पंचायत अंतर्गत हरियर बिंद टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 251 का भवन करीब 5 लाख 91 हजार 100 रुपये की लागत से 27 जनवरी 2015 को बनकर तैयार हो गया था. बावजूद इसके, लगभग 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस केंद्र पर आंगनबाड़ी सेविका की बहाली नहीं हो सकी है. इसके चलते केंद्र का संचालन आज तक शुरू नहीं हो पाया है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र के निष्क्रिय रहने से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण आहार, टीकाकरण व पूर्व-प्राथमिक शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. वर्षों से बंद पड़े भवन को लेकर ग्रामीणों ने सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि शीघ्र सेविका की नियुक्ति कर आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराया जाय. ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके. इस मामले में सीडीपीओ कोढ़ा बाल विकास परियोजना उषा किरण ने बताया कि फिलहाल इस केंद्र पर सेविका की बहाली नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए इस केंद्र को पास के समीपवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र से टैग कर संचालन किया जायेगा. ताकि पोषक क्षेत्र के लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिलता रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन