अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 22 तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंचा

Updated at : 20 Dec 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 22 तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंचा

अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 22 तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन

कटिहार बढ़ते ठंड ने शनिवार को इस वर्ष के पड़ने वाले ठंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया. शनिवार को सबसे कोल्ड भरे दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 22 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री घटकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस गिरते तापमान के साथ ही शनिवार का दिन भी सबसे ठंड भरे दिन के रूप में दर्ज किया गया. इस कारण से लोग पूरे दिन ठिठुरने पर मजबूर रहे. चल रही तेज हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया. ठंड के कारण हाथ पांव जैसे मानो सुन पड़ गए हो. सूर्य नहीं निकलने से ठंड में कोई कमी नहीं हुई. जैसे-जैसे दिन ढलता गया पारा नीचे लुढ़कता चला गया. जिस कारण से पूरे दिन कनकनी बधाये रखी. जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा. दूसरी तरफ इस बढ़ते ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को उठानी पड़ रही है. स्कूल खुलने के बाद सुबह-सुबह स्कूल होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों का हाल बेहाल हो गया है. इसके अलावा इस बढ़ते ठंड के बाद बुजुर्गों का हाल बेहाल हो गया है. इस ठंड में परिवार वाले उनके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दिए है. गर्म कपड़ों के साथ गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन लोग काफी कर रहे हैं. साथ ही ठंड से बचाव को लेकर घर पर अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. अभी तक चौक- चौराहा पर नहीं हो पायी है अलाव की व्यवस्था एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी होती जा रही है. लेकिन अभी तक जिला प्रशासन निगम प्रशासन की ओर से चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग काफी परेशान है. रात के समय में सबसे ज्यादा लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. रिक्शा चालक, ठेला चालक व राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में न तो जिला प्रशासन और न ही निगम प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था को लेकर कोई सुगबुगाहट देखी जा रही है. शहररवासी कहते हैं कि अहले सुबह रात के समय में राहगिरों को उनके मंजिल तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती है. ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. अब तक किसी के द्वारा भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. अलाव की व्यवस्था होने से कम कम से कम उन्हें जलाकर चौक चौराहों पर ठंड से बचाव में काफी राहत मिलती है. फिलहाल अभी लोग चौक चौराहों पर अपने से खरीदे लकड़ी, कागज, कार्टून या कूड़ा कचरा जलाकर आग जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते लोग दिखते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन