किशोर को चाकू से हमला कर किया गंभीर रूप से जख्मी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
किशोर को चाकू से हमला कर किया गंभीर रूप से जख्मी

किशोर को चाकू से हमला कर किया गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन

चिकित्सक ने किया रेफर अमदाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बांध पर संध्या करीब 7:00 बजे एक 15 वर्षीय किशोर को चाकू से हमला कर घायल कर दिया है. घायल स्थिति में किशोर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के रघुनाथपुर केवाला गांव निवासी शेख नईम का 15 वर्षीय पुत्र शेख जुल्फेकार को चाकू मारी गयी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. परिजनों ने बताया कि गंभीर स्थिति में शेख जुल्फेकार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है. परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है. परिजनों ने बताया कि चाकू क्यों मारी गई और किसने मारी इस बात का पता नहीं चल पाया है. अस्पताल में कार्यरत डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया किशोर के शरीर पर तीन जगह गहरा जख्म है. बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन