51 सदस्यों की टीम, महिला पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

Updated at : 18 Jul 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
51 सदस्यों की टीम, महिला पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

51 सदस्यों की टीम, महिला पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

विज्ञापन

कटिहार जिला अतिथि गृह में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई. अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीतम देवी कुशवाहा ने की. पार्टी की मजबूती को लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. कार्यकारणी में कुल 51 सदस्यों की टीम गठित कर महिला पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी. गठन करते हुए महिला जिला अध्यक्ष ने 16 प्रखंड अध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव, एक प्रवक्ता तथा एक कोषाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र दिये. पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय उपस्थित रहे. सभी नव मनोनीत पदाधिकारी को फुल माला पहनाकर उनको मनोनयन पत्र देते हुए जिम्मेदारी सौंपी गयी. महिला जिलाध्यक्ष प्रीतम देवी कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हम सभी महिला सच्चे सिपाही के रूप में उनके हाथों को मजबूत करेंगे. जिला अध्यक्षा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के उत्थान व आत्मनिर्भर बनाने को लेकर न केवल वादे किए हैं. आज बिहार में महिला, पुरुषों से कंधे से कंधे मिलाकर हर क्षेत्र में साथ चल रही है. यह हमारे नीतीश कुमार की देन है. उनके राज में महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भर बनाने को लेकर हर क्षेत्र में काम किया है. बिहार में महिलाओं को 35 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण महिलाओं के लिए बड़ी सौगात है. जिलाध्यक्षा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाएं जदयू का दामन थाम रही है. 2025 एक बार फिर नीतीश का नारा महिला घर-घर जाकर बुलंद करेंगी. राजीव पूर्वे, प्रियंका कुमारी, डेजी कुमारी, मीरा देवी, सरिता राय, सुनती देवी, रवीना परवीन, पूनम यादव, दुको देवी, रूपम देवी, मीना शर्मा, गीता देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन