डम्ब चारेड्स में विभिन्न टीम ए ने जीता विजेता का खिताब

Updated at : 19 Jan 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
डम्ब चारेड्स में विभिन्न टीम ए ने जीता विजेता का खिताब

डम्ब चारेड्स में विभिन्न टीम ए ने जीता विजेता का खिताब

विज्ञापन

– छात्रों के खेल भावना एवं टीमवर्क के शानदार प्रदर्शन ने किया रोमांचित कटिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटिहार में चल रहे क्रीड़ोत्सव के अंतर्गत आज क्रिकेट मैच के साथ-साथ डम्ब चारेड्स प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन हुआ. क्रिकेट में कटिहार नाइट राइडर्स एवं कटिहार इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. कटिहार नाइट राइडर्स की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया. डम्ब चारेड्स प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में टीम ए ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. टीम ए की ओर से सत्य प्रकाश एवं अलिश अर्बिट ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया. अन्य टीमों में टीम बी, टीम सी, टीम डी’ एवं टीम ई’ के प्रतिभागियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया. इस अवसर पर संस्थान के उप निदेशक सह प्राचार्य राकेश कुमार एवं उप प्राचार्या पूजा कुमारी उपस्थित रहे. उप प्राचार्या पूजा कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के अनुदेशकों एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन