हाजिरी बना शिक्षक विद्यालय से हो जाते हैं गायब, आक्रोश

Updated at : 09 Oct 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
हाजिरी बना शिक्षक विद्यालय से हो जाते हैं गायब, आक्रोश

हाजिरी बना शिक्षक विद्यालय से हो जाते हैं गायब, आक्रोश

विज्ञापन

– ग्रामीणों ने कहा बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ फलका शब्दा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिमरिया में लचर व्यवस्था व शिक्षकों के गायब रहने को लेकर गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा. ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय में पांच शिक्षक व एक प्रधानाध्यापक तथा दो टोला सेवक विद्यालय में कार्यरत हैं. दो-तीन शिक्षक ही विद्यालय पहुंचते हैं. बाकी उपस्थिति बनाकर चले जाते हैं. हम अभिभावक आक्रोशित हो गए हैं. सरपंच सुमंत्र ऋषि, वार्ड सदस्य दुसाय ऋषि, ग्रामीण नवल किशोर मंडल, महादेव महतो, सुबोध मेहता, रिचू ऋषि, बृजेश कुमार, जयनेंद्र कुमार पटेल, बिट्टू कुमार, श्रवण मेहता, कृपालाल मंडल, अनिल मेहता, उर्मिला देवी, पिंकी देवी आदि ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल आनंद व शिक्षिका रुचि सिंह, असीम कुमार, टोला सेवक विद्यालय में मौजूद थे. बाकी अन्य शिक्षक गायब थे. ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय के शिक्षक व गांव के ही निवासी आशीष कुमार प्रत्येक दिन हाजिरी बनाकर विद्यालय से फरार हो जाते हैं. ग्रामीणों का आरोप है उक्त विद्यालय के पूर्व में आशीष कुमार ही प्रधानाध्यापक थे. अब नए प्रधानाध्यापक राहुल आनंद आये हैं. आशीष कुमार उनको पदभार भी नहीं दे रहे हैं. विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारू ढंग से नहीं चल रहा है. विद्यालय में तीन कमरे हैं पर एक भी क्लास रूम में पंखा नहीं है. क्लास रूम में पंखा नहीं रहने के कारण गर्मी में छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है. ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि कुछ शिक्षकों को छोड़कर बाकी अन्य शिक्षक के द्वारा विद्यालय में बच्चों को बेहतर ढंग से पठन-पाठन नहीं कराते हैं. नवपद स्थापित प्रधानाध्यापक राहुल आनंद ने बताया कि शिक्षक रुचि सिंह, असीम कुमार, टोला सेवक मुकेश कुमार मलिक, दुलारी देवी मौजूद हैं. आशीष कुमार हाजिरी बनाकर जरूरी कार्य से कटिहार गये हैं. खुशी कुमारी प्रशिक्षण के लिए टिकापट्टी गयी हुई हैं. अमित कुमार चुनाव के प्रशिक्षण में गये हैं. प्रधानाध्यापक राहुल आनंद ने बताया कि उन्हें अब तक किसी भी प्रकार का प्रभार भी नहीं दिया गया है. बीईओ ने कहा, जानकारी मिली है. जांच कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन