विद्यालयों में आज होगी शिक्षक-अभिभावक की बैठक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Mar 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों में आज होगी शिक्षक-अभिभावक की बैठक

विद्यालयों में आज होगी शिक्षक-अभिभावक की बैठक

विज्ञापन

कटिहार जिले के सरकारी व सरकारी मान्यता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालय में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन भी संपन्न हो गया है. शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश के आलोक में शनिवार को सभी विद्यालयों के शिक्षक-अभिभावक बैठक होगी. जिसमें वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों की प्रगति साझा की जायेगी. उल्लेखनीय है कि कक्षा तीन से आठवीं तक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 20 से 26 मार्च तक काम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर में हुई. जानकारी के मुताबिक अधिकांश छात्रों का रिजल्ट तैयार कर लिया गया. इस बीच राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी व प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र प्रेषित करते हुए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं का रिजल्ट ई शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन