शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कोषांग ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 14 Oct 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कोषांग ने चलाया जागरूकता अभियान

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

कटिहार. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में स्वीप कोषांग के तत्वाधान में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न प्रखंडों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही. इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कटिहार जिले के प्रखंड समेली, बलरामपुर, मनिहारी, मनसाही, फलका, हसनगंज एवं कटिहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चिकित्सकों, नर्सों एवं आशा के द्वारा मतदाता शपथ, पैदल मार्च, डोर टू डोर अभियान, इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गये. साथ ही सेविका-सहायिकाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की गयी. इस दौरान नागरिकों को समझाया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना आवश्यक है. वहीं जीविका दीदियों के द्वारा सीएलएफ स्तर पर बलरामपुर, हसनगंज, कटिहार, कदवा, फलका एवं समेली के कई पंचायतों में मतदाता शपथ, मेहंदी प्रतियोगिता के साथ-साथ रंगोली बनाकर बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन