तीनघरिया गांव में युवक की संदेहहास्पद स्थिति में मौत

Updated at : 20 Dec 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
तीनघरिया गांव में युवक की संदेहहास्पद स्थिति में मौत

तीनघरिया गांव में युवक की संदेहहास्पद स्थिति में मौत

विज्ञापन

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू कर दी है जांच कुरसेला थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव के वार्ड पांच में शुक्रवार की देर रात युवक की संदेहहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. युवक के अचानक मौत की खबर से आस पड़ोस में सनसनी फैल गयी. सुबह मृतक के घर आस पड़ोस की महिला, पुरुषों की भीड़ जुट गयी. जानकारी में बताया गया कि पति पत्नी में विवाद में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी मे बताया गया कि पत्नी के झगड़े से आजीज होकर युवक ने विषैला पदार्थ खा लिया. युवक का पत्नी से कतिपय बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था. मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद बाहर आ सकेगा. मृतक छंगुरी शर्मा 38 थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांव के वार्ड पांच का निवासी था. घटना के जानकारी पर कुरसेला थाना पुलिस ने तीनघरिया गांव पहुंच कर युवकी की मौत के संबंध में परिजनों से पूछताछ की. युवक की मौत को लेकर पुलिस ने एसएफएल से जांच कराया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया. घटना से मृतक का परिवार सदमे में था. मृतक की पत्नी रेखा देवी पति की मौत वियोग पर दहाड़े मार रो रही थी. परिवार पड़ोस की महिलाएं दहाड़े मार रोती मृतक की पत्नी को ढांढस देकर संभालने का प्रयास कर रही थी. मृत युवक अपने पीछे पत्नी सहित चार बच्चों को पीछे छोड़ गया है. पिता की मौत से चारों बच्चे पिता के आश्रय से अनाथ हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन