सूर्यदेव मंडल बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव पद पर किये गये मनोनित

Updated:
विज्ञापन
सूर्यदेव मंडल बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव पद पर किये गये मनोनित

सूर्यदेव मंडल बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव पद पर किये गये मनोनित

विज्ञापन

समेली बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत पूर्व में निर्गत सभी संकल्पों अधिसूचनाओं को अवक्रमित करते हुए बिहार राज्य नागरिक परिषद का पुनर्गठन किया गया है. समेली प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ जदयू नेता सूर्यदेव मंडल को महासचिव पद पर मनोनित किया गया है. मंडल राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वे समता पार्टी के कार्यकाल में जिला अध्यक्ष रहे और जदयू के गठन के बाद भी कई बार जिलअध्यक्ष निर्वाचित हुए. साथ ही वे जदयू राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, बिहार प्रदेश महासचिव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर भी रह चुके हैं. महासचिव बनाये जाने की घोषणा से जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है. सूर्यदेव मंडल ने कहा मुझे पार्टी और सरकार की ओर से जो नई जिम्मेदारी दी गई है. उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने का कार्य करूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन