जोगबनी से आनंद विहार के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

जोगबनी से आनंद विहार के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
प्रतिनिधि, कटिहार गर्मी छुट्टी में ट्रेनों में होने वाली रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे कई समर स्पेशल ट्रेनें चला रही है. कटिहार रेल मंडल के जोगबनी से आनंद विहार के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रतीक शनिवार को परिचालित होगी. उक्त बात की जानकारी कटिहार रेलमंडल के सिनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने दी. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04094 प्रत्येक गुरुवार को 22.55 बजे आनंदबिहार से वाया कटिहार होकर जोगबनी के लिए चलेगी. यह ट्रेन 24 अप्रैल से 10 जुलाई तक परिचालित होगी. जबकि ट्रेन नंबर 04093 प्रत्येक शनिवार 9:30 बजे जोगबनी से खुलेगी जो कटिहार 12:20 बजे पहुंचेगी. 10 मिनट के ठहराव के बाद आनंद विहार के लिए लिए रवाना होगी. यह ट्रेन अप्रैल से 12 जुलाई तक परिचालित होगी. सीनियर डीसीएम ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ को लेकर रेलवे समर स्पेशल ट्रेन परिचालित कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




