एक सप्ताह में विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध करायें

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2026 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह में विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध करायें

एक सप्ताह में विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध करायें

विज्ञापन

कटिहार जिले मद राजकीयकृत उच्च विद्यालय व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति के पुनर्गठन को लेकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर शिक्षा विभाग ने नाराजगी जतायी है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने डीईओ को पत्र लिखकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगा है. डीइओ को लिखे पत्र में निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने कहा है कि राजकीयकृत उच्च विद्यालय व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुर्नगठन करने व कराने तथा पूर्व की अधिसूचना के कंडिका- 11 (क) के आलोक में विद्यालय प्रबंध समिति का निर्धारित समय पर नियमित रूप से बैठक आहूत कराने, साथ ही जिले में कुल कितने विद्यालय में प्रबंध समिति का पुर्नगठन हो चुका है तथा कितने विद्यालयों में प्रबंध समिति का पुर्नगठन नहीं कराये जाने का कारण सहित प्रतिवेदन एक पक्ष के अन्दर उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया है. पर वांछित प्रतिवेदन अद्यतन अप्राप्त है. निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने डीइओ को फिर से निर्देश दिया है कि मांगी गयी संदर्भित मामले में सूचना व प्रतिवेदन पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराया जाय.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन