पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर एनएच किनारे फेंका शव

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2026 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर एनएच किनारे फेंका शव

पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर एनएच किनारे फेंका शव

विज्ञापन

– पुलिस ने पति, सास-ससुर को गिरफ्तार किया कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच-31 किनारे नहर पुल के समीप दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर शव को फेंक दिया. शनिवार सुबह शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. सुबह करीब पांच बजे भैंस चराकर लौट रहे एक किसान की नजर सड़क किनारे पड़े महिला पर पड़ी. किसान ने पहले महिला को बेहोश समझा, लेकिन पास जाकर स्थिति संदिग्ध लगी. इसके बाद उसने ग्रामीणों को बुलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे. इसी दौरान मृतका के चचेरे देवर ने शव की पहचान संगीता कुमारी 25 वर्ष के रूप में की जो महिनाथपुर पूरब टोला की निवासी थी. पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मायके पक्ष का आरोप, दहेज के लिए हत्या मृतका के पिता सुरेंद्र मेहता, मां पिंकी देवी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वर्ष 2023 में संगीता की शादी सूरज कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पांच लाख नकद व एक भर सोना की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट व मानसिक उत्पीड़न किया जाता था. मां के अनुसार, संगीता अक्सर फोन पर कहती थी मम्मी, एक दिन वो मुझे मार देगा. परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार विवाद हुआ था. करीब एक साल पहले मृतका के भाई के साथ भी मारपीट की घटना हुई थी. जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी. आठ महीने पहले भी ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट का मामला सामने आया था. घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. कई लोगों का कहना है कि शव की स्थिति संदिग्ध है और हत्या के बाद उसे सड़क किनारे फेंका गया है. पति, सास, ससुर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सूरज कुमार, ससुर टुनटुन सिंह, सास साखो देवी को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों से पूछताछ जारी है. कहते हैं पुलिस पदाधिकारी अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन