मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2026 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन

कटिहार उत्क्रमित उच्च विद्यालय बठेली में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई. मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की टॉपर छात्रा ईशा राज रहीं जिन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत किया. ईशा राज के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी. इंद्रपुरी बीएमपी सात के निवासी ईशा राज ने इंटर में बेहतर परिणाम लाया. प्रधानाचार्या संध्या शिल्पी ने कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. वहीं विद्यालय समिति की अध्यक्षा पूजा कुमारी एवं मुखिया रंजना कुमारी ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया और अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की. विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे,

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन