माध्यमिक विद्यालय दरमाही में मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान

माध्यमिक विद्यालय दरमाही में मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान
फलका प्रखंड के पीरमोकाम पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय व दरमाही में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का शुक्रवार क़ो सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया. उत्साह व गर्व का माहौल देखने को मिला. मुख्य अतिथि कोढ़ा विधायक कविता पासवान शामिल हुईं. छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सतीश मंडल ने की. जबकि मंच संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, नेवल रविदास ने संयुक्त रूप से किया. विधायक कविता पासवान ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता होती है. भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, शंभुनाथ चौधरी, रमण झा, मुखिया राजेश रंजन, विनोद मिर्धा, पूर्व प्रमुख सतीश मंडल लखनदेव ठाकुर, मुरारी ऋषि, पूर्णेंदु भूषण गुप्ता, निरंजन कुमार निषाद, उपेंद्र रमानी, विनोद मुनी, उमेश मुनी, राजेंद्र ठाकुर, रामलाल किस्कू, कंदन हांसदा, लाल हांसदा, दिनेश मंडल, संजय मंडल, संतोष पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




