छात्र-छात्राओं को भूकंप से बचाव की दी जानकारी

छात्र-छात्राओं को भूकंप से बचाव की दी जानकारी
डंडखोरा सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगतटोला में भूकंप से बचाव की जानकारी के साथ बच्चों के बीच मॉकड्रिल का भी आयोजन किया. भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में बच्चों को प्राकृतिक आपदा भूकंप आने पर जान माल के बचाव की जानकारी दी गयी. शिक्षिका ज्योति कुमारी ने झुको, ढको, पकड़ो के सिद्धांत पर भूकंप के दौरान बचाव की जानकारी दी गयी. अचानक भूकंप आने पर बरते जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. मॉक ड्रिल भी कराया. भूकंप से संबंधित जोखिमों की पहचान करने, उनकी समझ विकसित करने एवं उनसे निबटने की क्षमता का विकास करने की जानकारी देकर बच्चों को जागरूक किया गया. छात्रों को बताया भूकंप आने पर मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे छिप जाना चाहिए. खिड़कियों, शीशों और बाहरी दीवारों से दूर रहने की सलाह दी गयी. भूकंप आने पर तुरंत जमीन पर झुक जाने, किसी मजबूत मेज या डेस्क के नीचे छिपकर अपने सिर और गर्दन को बांहों से ढकने को कहा गया. साथ ही यदि मेज उपलब्ध न हो तो किसी भीतरी दीवार के कोने में जाकर खुद को सुरक्षित करने को कहा गया. इस दौरान शिक्षक मनोज जायसवाल, संजीव कुमार साह, शिक्षिका मालती टुडू, ज्योति जया, कुमारी सुलोचना शीतल कुमारी, तब्बसुम आरा, गौरी कुमारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




