वार्षिक खेलकूद महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

Updated at : 25 Jan 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

वार्षिक खेलकूद महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

विज्ञापन

कटिहार सिरसा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार को वार्षिक खेल कूद वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया. फ्रॉग रेस, 100 मीटर रेस जूनियर, 100 मीटर रेस सीनियर, गेटिंग रेडी टू स्कूल, मार्बल और स्पून रेस, छोटे बच्चों के लिए जलेबी रेस, सैक रेस प्रतिस्पर्धा हुई. बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक गाजी दानिश अहमद ने बताया की पढ़ाई लिखाई के साथ साथ बच्चों के खेलकूद पर भी स्कूल और अभिभावक को भी विशेष ध्यान देना चाहिए. स्कूल बच्चों को योगा भी सिखाती है. ओलंपियार्ड गोल्ड मेडल प्राप्त बच्चे यथा अभय कुमार, गुल्फ़राज़ आलम, ओम भारती, फिजा रब्बानी, जैयरा इमरान, आशीष राज सिंह, सानवी स्वर्ण, इमाद ज़मान, अरमागान दानिश, आर्यन भारती, साद ख़ान को भी सम्मानित किया गया. स्कूल कैंपस बच्चों के अलग अलग खेल प्रतिभा से चमक रहा था. वहीं बच्चों के बीच एक अलग जज़्बा दिख रहा था. अलग अलग खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीये स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रोंज मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस खेलकूद कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे हाफ़सा, शिवांशु, प्रियांशी, फहद अदनान, रश्मि, अरमगान, सनद, इफ़्तिख़ार, अतीक, अंशिका आनंद, जीवांशु, सन्वी स्वर्ण, आशीष राज, फ़िज़ा, जुनैद, अनन्या, रीतिका, अभय, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे आरोही सिंह, नवेद, टूबा, जीवांशु, रितिका, अभय, आड़्या, जुनैद, अनन्या, नवेद , श्रेष्ठी, अयान, रश्मि, आर्मगान, ज़ायरा, इमाद, संदु, अक्सा शामिल है. जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे आदि श्री, आरव, अंशिका, संदु, अक्सा, आशीष, ज़ैरा, इमाद , आरोही, अंशिका कुमारी, ओम, आर्यन, शिवांशु, आफरीन, गुल्फ़राज है. मौके पर स्कूल के निदेशक गाजी दानिश अहमद, प्रशासक संजय कुमार सिंह, प्रिंसिपल मोहम्मद समरीन, शिक्षक और शिक्षिका हेमलता सिंह, एमएम हक, मनीष कुमार, साकिब असलम, मनोहर प्रसाद, साकेत राज, अपूर्वा विश्वास, साहिल ख़ान, सोहेल ख़ान, अबुल समद और नसीरुद्दीन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन