जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम को छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

Updated at : 15 Oct 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम को छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम को छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

बलिया बेलौन आवर आन स्कूल दनीया आजमनगर में बुधवार को समारोह पूर्वक पूर्व राष्ट्रपति सह महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर याद करते हुए विद्यालय के सचिव रियाज आलम ने कहा की ऐसे प्रतिभा के धनी व्यक्ति कभी- कभी इस दुनिया में जन्म लेते हैं. गरीबी में, अभाव में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर महान वैज्ञानिक बने. मिसाइल के क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाया. राष्ट्रपति बनने के बाद आमलोगों के बीच इस तरह घुल मिल गये कि वह लोगों का राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त किया. देश के कोने-कोने में जाकर छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. संयुक्त राष्ट संघ ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किये जाने के बाद प्रत्येक वर्ष 15 अक्तूबर को यह दिवस मनाया जाता है.वह महान वैज्ञानिक ही नहीं महान व्यक्तित्व के धनी थे. छात्रों को कहा की पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम को भारत सरकार के द्वारा 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण, 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया. वर्ष 2002 से 2007 तक देश के 11 वें राष्ट्रपति रहे. उनके योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन