केबी झा कॉलेज प्रबंधन की उदासीनता का वर्षों से शिकार हो रहे छात्र

केबी झा कॉलेज प्रबंधन की उदासीनता का वर्षों से शिकार हो रहे छात्र
– प्राचार्य कक्ष का शौचालय चकाचक, विद्यार्थियों के बने शौचालय की नहीं हो रही सफाई – छत के ऊपर उग आये है जंगल झाड़, गर्ल्स कॉमन रूम में पानी तक नहीं, हो रही परेशान – छात्र व संगठन की शिकायत का नहीं हो रहा असर कटिहार केबी झा कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन की उदासीनता का वर्षों से शिकार हैं. ऐसा इसलिए कि प्राचार्य कक्ष का शौचालय जहां चकाचक है. दूसरी ओर विद्यार्थियों के लिए बने शौचालय की सफाई तक नहीं हो रही है. जिसका नतीजा है कि देखरेख के अभाव में शौचालय के छत पर जंगल झाड़ तक उग आयें है. जबकि छात्राओं के लिए बनाये गये गर्ल्स कॉमन रूम में पानी नहीं आने से उनलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से लेकर प्रशासन तक करने का असर नहीं के बराबर हो रहा है. इसको लेकर पूर्व में भी अभाविप के द्वारा शिकायत के बाद आंदोलन किया गया था. आंदोलन को शांत कराने को लेकर सफाई के नाम पर कोरम पूरा किया गया था. अब फिर से शौचालय के छत के ऊपर पूरी तरह से जंगल झाड़ उग जाने की वजह से बढ़ रही गर्मीमी के बीच छात्र उसमें शौच को लेकर भयभीत रहते हैं. उनलोगों का कहना है कि गर्मी के बीच निकलने वाले कीड़े मकोड़े का हर हमेशा डर सालते रहता है. इधर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह, राजा यादव, रवि सिंह का कहना है कि काफी आंदोलन के बाद छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करायी गयी. छात्राओं के लिए बने कॉमन रूम में पानी नहीं रहने की अक्सर छात्राओं द्वारा की जाती है. इसको लेकर प्राचार्य को बार- बार अवगत कराया गया लेकिन आज तक इस ओर ठोस कदम नहीं उठाये जाने से छात्राएं उक्त गर्ल्स कॉमन रूम में ठहरने से परहेज करने लगी हैं. दो मई से पार्ट थर्ड की होने वाली है परीक्षा अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह ने बताया कि दो मई से स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा के लिए केबी झा कॉलेज को सेंटर बनाया गया है. इस दौरान छात्र- छात्राओं की काफी भीड़ रहेगी. छात्रों के लिए शौचालय की साफ सफाई नितांत आवश्यक है. साथ ही गल्स कॉमन रूम में पानी नहीं रहने से चिलचिलाती धूप में काफी परेशान हो सकते हैं. परीक्षा से पूर्व दुरूस्त व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. परीक्षा दोनों पालियों में लगातार ग्यारह मई तक होनी है. कॉलेज प्रशासन से व्यवस्था दुरूस्त कराने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. परीक्षा से पूर्व व्यवस्था कर लिया जायेगा दुरूस्त गर्ल्स काॅमन रूम में पानी नहीं रहने की शिकायत मिली है. साथ ही छात्रों के लिए बनाये गये शौचालय के छत पर उग आये जंगल झाड़ को परीक्षा से पूर्व साफ करवा लिया जायेगा. प्रधान सहायक को इस समस्या से अवगत कराया गया है. शीघ्र ही दोनों की समस्याओं का निदान करा लिया जायेगा. डॉ हरेन्द्र सिंह, प्रभारी प्राचार्य, केबी झा कॉलेज
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




