परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा

Updated at : 11 Apr 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा

परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा

विज्ञापन

– कई मुख्य मार्ग पर आगजनी कर किया सड़क जाम – सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लगी लंबी कतार – पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप क बाद मामला हुआ शांत कटिहार महाविद्यालय में परीक्षा तिथि में अचानक किये गये बदलाव को लेकर छात्रों का गुस्सा कॉलेज सहित सड़कों पर फूट पड़ा. आक्रोशित छात्रों ने कटिहार-कोढ़ा मुख्य मार्ग तथा कटिहार- प्राणपुर मुख्य मार्ग पर आगजनी करते हुए मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा आक्रोशित छात्रों को समझाने बुझाने में जुट गये. काफी मशक्कत के बाद छात्रों को समझने में पुलिस को सफलता मिली. तदोपरांत अवरूद्ध मार्ग को चालू कराया गया. डीएस कॉलेज में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सैकड़ों की संख्या में नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. आक्रोश इतना बढ़ गया कि छात्रों ने आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दी. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उनके एडमिट कार्ड में 11 अप्रैल को स्वच्छता विषय की परीक्षा निर्धारित थी लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के यह परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को ही आयोजित कर ली गई. छात्रों का कहना है कि उन्हें इस बदलाव की कोई जानकारी नहीं दी गई. जिसके कारण वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके और अब उनका भविष्य अधर में लटक गया है. इसी मुद्दे को लेकर गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मुख्य सड़क को जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस दलबल के साथ डीएस कॉलेज तथा सहायक थाना अध्यक्ष कुमार विकास पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा छात्र-छात्राओं को समझाने बुझाने में जुट गये. अथक प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन ने छात्रों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. इसके बाद ही सड़क पर आवागमन बहाल हुई. दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार डीएस कॉलेज, सीताराम चमरिया कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालय में छात्रों के आक्रोश के कारण कई मुख्य मार्गों के आवागमन कुछ घंटों के लिए पूर्णतः ठप्प हो गयी. सीताराम चमरिया कॉलेज के समीप आक्रोशित छात्रों के प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. कई बस सहित चार पहिया वाहन यहां तक कि बेंच को बीच सड़क पर रख कर पूरी तरह से मार्ग अवरुद्ध कर दिया था. यही आलम कटिहार-प्राणपुर मुख्य मार्ग एनएच 81 की भी बनी हुई थी. हर और जाम ही जाम नजर आ रहा था. सड़कों पर आगजनी कर मुख्य मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया था. समय रहते ही पुलिस प्रशासन ने छात्रों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन