संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

कटिहार के आजमनगर में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

कटिहार : आजमनगर थाना क्षेत्र के बघोड़ा पंचायत अंतर्गत कालीबाड़ी गांव के वार्ड संख्या-8 में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 21 वर्षीय ताजल देवी उर्फ माला देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है.

परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

मृतका के चाचा डालिम विश्वास ने आरोप लगाया कि ताजल देवी बारीमतपुर गांव निवासी चंदन विश्वास की पुत्री थी. करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी कालीबाड़ी गांव निवासी स्व. सोबा विश्वास के पुत्र छोटू विश्वास से हुई थी. विवाह के समय दहेज में कुछ राशि दी गई थी, जबकि कुछ राशि शेष रह गई थी. आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष लगातार उसे प्रताड़ित करता था.

हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार देर रात ससुराल पक्ष ने ताजल देवी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके. बताया गया कि विवाह के दो वर्ष बाद भी दंपती की कोई संतान नहीं थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अपर थानाध्यक्ष जितलेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
नदीम अख्तर

लेखक के बारे में

By नदीम अख्तर

नदीम अख्तर को पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव है. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2020 से लगातार कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन