बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated at : 15 Oct 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन

बारसोई थाना परिसर में काली पूजा व छठ को लेकर हुई शांति समिति की बैठक बारसोई दीपावली, काली पूजा व महापर्व छठ पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बारसोई थाना में शांति समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने की. पुलिस कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य व स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल हुए. त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. पंडालों में डीजे और अश्लील गाना नहीं बजाने की अपील की गयी. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी. लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को ही पटाखा बिक्री की अनुमति दी जायेगी. नियत समय सीमा के भीतर ही इसका उपयोग किया जा सकेगा. नियम के पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने छठ पूजा को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने की बात कही. सभी छठ घाटों पर बैरिकेडिंग अनिवार्य की गई हैं. ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें. इसके अलावा, घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, मेडिकल टीम और आपातकालीन सेवाएं मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है. प्रशासन द्वारा सभी पूजा समितियों से अपील की गई कि वे तय नियमों का पालन करें. प्रशासन का सहयोग करें, किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति समिति की यह बैठक आपसी सहयोग व भाईचारे की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. सभी से अनुरोध किया गया कि वे त्योहारों को मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. इस अवसर पर मनोज कुमार साह, मुनीम चौधरी, राजेंद्र ठाकुर, सुदीप कुमार साहा, बापी पांडे, मुनहसर, मुजीबुर रहमान, हरेराम सिंह, मेघनाथ मंडल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन