श्रावणी मेला को ले कटिहार से देवघर व कटिहार-मनिहारी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 08 Jul 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला को ले कटिहार से देवघर व कटिहार-मनिहारी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

कटिहार. श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें डिब्रूगढ़-देवघर, कटिहार-देवघर और कटिहार-मनिहारी के बीच चलेगी. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन संख्या 05716 कटिहार-देवघर स्पेशल 10 जुलाई से 07 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को कटिहार से 14:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन देवघर 04:15 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 05715 देवघर-कटिहार स्पेशल 11 जुलाई से 08 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को देवघर से 05:45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन कटिहार 21:20 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 05-05 फेरों के लिए चलेंगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 07540 कटिहार-मनिहारी स्पेशल 01 से 31 जुलाई तक प्रतिदिन कटिहार से 20:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन मनिहारी 21:30 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 07539 मनिहारी-कटिहार स्पेशल 02 जुलाई से 01 अगस्त तक प्रतिदिन मनिहारी से 05:00 बजे रवाना होगी. उसी दिन कटिहार 06:00 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 31-31 फेरों के लिए चलेंगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 05926 डिब्रूगढ़-देवघर स्पेशल 10 जुलाई से 09 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार को डिब्रूगढ़ से 09:40 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन देवघर 20:25 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 05925 देवघर-डिब्रूगढ़ स्पेशल 11 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को देवघर से 21:55 बजे प्रस्थान करेगी. तीसरे दिन डिब्रूगढ़ 08:30 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 23-23 फेरों के लिए चलेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन