डिब्रूगढ़ से लखनऊ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 05905/05906 डिब्रूगढ़-लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
कटिहार. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 05905/05906 डिब्रूगढ़-लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन विंटर रश को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड एवं सीपीटीएम एवं एनएफआर के निर्देश पर चलायी जा रही है, जिससे उत्तर-पूर्व, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. ट्रेन नंबर 05905 डिब्रूगढ़-लखनऊ स्पेशल डिब्रूगढ़ से 19 दिसंबर को 14.00 बजे खुलेगी, जो वाया कटिहार होकर लखनऊ जायेगी. 05906 लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन मंगलवार को लखनऊ से खुलेगी. यह ट्रेन डिब्रूगढ़, न्यू तिनसुकिया, सिमलगुड़ी, गुवाहाटी, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी होते हुए लखनऊ को जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




