थानों में दर्ज लंबित कांड का निष्पादन तेज गति से करें, एसपी

Updated at : 05 Jun 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
थानों में दर्ज लंबित कांड का निष्पादन तेज गति से करें, एसपी

थानों में दर्ज लंबित कांड का निष्पादन तेज गति से करें, एसपी

विज्ञापन

– तेज गति से कांड निष्पादन करने वाले पुलिस पदाधिकारी की एसपी ने की हौसला अफजाई क्राइम मीटिंग में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिये गये निर्देश कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की. मुख्य एजेंडा बकरीद शांति व सोहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये. ईदगाह में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सहित मस्जिद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक को निर्देशित किये. एसपी ने सभी अनुमंडल के थानों में दर्ज अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. थानों में दर्ज कांड की वस्तु स्थिति से अवगत हुए तथा कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थानों में दर्ज लंबित कांड का निष्पादन तेज गति से करें. अगर उक्त कांड का आरोपी फरार चल रहा है तो आरोपित के विरुद्ध सख्त छापेमारी कर आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. अगर आरोपित जिला व शहर से बाहर है और वह कांड में फरार चल रहा है तो न्यायालय से अपील कर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती का तामिला करेंगे. जघन कांड के मामले में फरार चल रहे हैं. आरोपितों की हर हालत में गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे तथा ससमय आरोप पत्र,डायरी न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे. अपराधिक घटना सहित अन्य किसी भी प्रकार की घटना, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न सहित अन्य सूचना पर त्वरित करवाई करें. सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी रूटिंग कार्य के तहत वाहनों की चेकिंग अभियान, बैंकिंग संस्थान का चेकिंग अभियान, दिवा एवं रात्रि गस्ती मुस्तैदी से करेंगे. इसके अलावा मादक पदार्थ की तस्करी एवं कारोबारी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान जारी रखेंगे. शराब विक्रेता तस्कर एवं निर्माता के विरुद्ध किसी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों का बढ़ाया हौसला एसपी ने अप्रैल माह में बेहतर काम करने वाले थाना अध्यक्ष एवं त्वरित गति से कांड के निष्पादन करने वाले अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारी को चॉकलेट देकर उसकी हौसला आफजाई की. कांड निष्पादन में बेहतर कार्य करने वाले नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुमन सिंह, सहायक अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी, आजमनगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक कुंदन कुमार, अमदाबाद थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक कुंदन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष कोढ़ा राजेश कुमार, एवं रौतारा के सहायक अवर निरीक्षक के बेहतर कार्य को एसपी ने सराहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन