रहमानपुर डबल मर्डर केस: एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
रहमानपुर डबल मर्डर केस: एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

रहमानपुर डबल मर्डर केस: एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

विज्ञापन

– एसपी बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, लोगों से शांति बनाये रखने की अपीलफोटो 21 बारसोई बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. सोमवार को कटिहार एसपी शिखर चौधरी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया तथा ग्रामीणों से भी बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली. ज्ञात हो कि रविवार की शाम एक मामूली साइकिल टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया था. आरोप है कि इस दौरान साजिद उर्फ सुकरूदीन एवं उसके परिजनों ने 15 वर्षीय किशोर खुशनवाज़ की पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. किशोर की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित साजिद उर्फ सुकरूदीन को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना में कुछ ही घंटों के भीतर दो लोगों की मौत हो जाने से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है. सोमवार को जहां एक ओर तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर खून के नमूने सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए. दूसरी ओर एसपी शिखर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने घटनास्थल के विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित जांच के निर्देश दिए. इस संबंध में एसपी शिखर चौधरी ने कहा, यह अत्यंत गंभीर घटना है. पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाये जायेंगे. उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी. एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि भीड़ द्वारा की गई हिंसा के पहलू की भी अलग से जांच की जा रही है. इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. गांव में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन