एसपी ने बलरामपुर एवं तेलता थाना का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने बलरामपुर एवं तेलता थाना का किया निरीक्षण

एसपी ने बलरामपुर एवं तेलता थाना का किया निरीक्षण

विज्ञापन

कटिहार लॉ एंड आर्डर स्थापित एवं अपराध तथा अपराधिक घटना पर अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार को एसपी वैभव शर्मा ने बलरामपुर थाना व तेलता थाना का निरीक्षण किया. बलरामपुर पहुंचते ही पुलिस कप्तान को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी. तदोपरांत एसपी ने थाना का निरीक्षण किया. एसपी ने थाना अंतर्गत थाना दैनिकी, प्राथमिकी पंजी, रनिंग रजिस्टर, सीडी पार्ट 2, गुंडा पंजी समेत अन्य अपराध संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया. तदनुसार थानाध्यक्ष को कुछ अभिलेख अद्यतन करने का भी निर्देश दिया गया. थाना में वर्तमान में दागियों के नियमित चेकिंग का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया. साथ ही अपराध एवं अन्य शीर्ष के आरोप पत्रित अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा पंजी में नई प्रविष्टि तथा कांड निष्पादन में भी तेजी लाने को लेकर निर्देशित किया. एसपी ने कहा कि थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था हो. हर चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती, वाहनों की नित्य चेकिंग, पेट्रोलिंग गस्ती मुस्तैदी से तथा शराब व शराब कारोबारियों की सूचना पर छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिये है. इस मौके पर थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन