उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित

अगस्त माह में वीआइपी कार्यक्रम, वाहन जुर्माना, गिरफ्तारी एवं बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी शिखर चौधरी ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया.
कटिहार. अगस्त माह में वीआइपी कार्यक्रम, वाहन जुर्माना, गिरफ्तारी एवं बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी शिखर चौधरी ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया. बेहतर कार्यशैली, अनुशासन और उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है. सम्मानित पुलिस अधिकारियों में शामिल सद्दाम हुसैन-पुलिस उपाधीक्षक, यातायात कटिहार, वीआईपी कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने को लेकर सम्मानित किया है. रंजीत कुमार महतो, थानाध्यक्ष प्राणपुर को अपराध नियंत्रण में कुल 107 गिरफ्तारी करने को लेकर सम्मानित किया गया. जिले में सबसे ज्यादा 1206.68 लीटर विदेशी शराब बरामद करने को लेकर मासूम कुमारी, थानाध्यक्ष रोशना थाना को, अपराध नियंत्रण को लेकर जिले में कुल 89 गिरफ्तारी करने वाले नवीन कुमार, पोठिया थाना अध्यक्ष, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं 200 वाहनों से चार लाख 38 हजार 500 की राशि समन करने को लेकर दिनेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष, यातायात को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. वहीं कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार को अपराध नियंत्रण हेतु जिले में कुल 135 गिरफ्तारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान में सुसेवांक देकर सम्मानित किया है.जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा यातायात अनुशासन लागू करने में इन पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय है. आगे भी इसी प्रकार कार्य करने की अपेक्षा की जाती है. यह उपलब्धि कटिहार पुलिस की प्रतिबद्धताएं सेवा भावना और जनता की सुरक्षा के प्रति समर्पण का परिचायक है. इन पदाधिकारियों की भूमिका कानून व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है.
शिखर चौधरी, एसपी, कटिहारB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




