दीपावली व छठ पर्व को लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारी को दिये कई निर्देश

Updated at : 12 Oct 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली व छठ पर्व को लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारी को दिये कई निर्देश

दीपावली व छठ पर्व को लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारी को दिये कई निर्देश

विज्ञापन

कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने अपने वेश्म में रविवार को क्राइम मीटिंग की. बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाये रखने पर विशेष बल दिया गया. एसपी ने निर्देश दिया कि सभी थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया. अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध संबंधित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, दागियों की निगरानी, मद्य निषेध अभियान एवं डायल-112 की तत्परता जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में आगामी दीपावली, महापर्व छठ एवं विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन