रेल मला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्मारिका का किया गया अनावरण

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
रेल मला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्मारिका का किया गया अनावरण

रेल मला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्मारिका का किया गया अनावरण

विज्ञापन

कटिहार शहर के रेलवे मैदान में आयोजित रेलमेला 2025 के दूसरे दिन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ. दिन की शुरुआत डीआरएम कटिहार, वरिष्ठ अधिकारियों, मान्यता प्राप्त यूनियनों, एसोसिएशनों, आमंत्रित अतिथियों व उपस्थित दर्शकों की सभा के साथ हुई. इसके बाद असम से आये कलाकारों ने एक शानदार बिहु नृत्य प्रस्तुत किया. डीआरएम कटिहार, सुरेंद्र कुमार ने मंच पर सभी अधिकारियों के साथ स्मारिका का अनावरण किया गया. जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा. खराब मौसम की स्थिति के बावजूद, संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन निर्बाध रूप से किया गया. मध्यम, ग्राम कोलकाता से संचिता बसु द्वारा स्किट/नाटक वन फ्राइडे मॉर्निंग प्रस्तुत किया गया. इसके बाद तिनसुकिया, असम की निहारिका दत्ता ने मधुर गायन से दर्शकों का मन मोह लिया. मशहूर हास्य कलाकार राज सोनी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया. रात के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका प्रिया मल्लिक ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. खराब मौसम के बावजूद, स्थानीय कलाकारों ने भी अपने प्रदर्शन से समां बांधा यह आयोजन रेल मेला 2025 की सफलता का एक और प्रमाण रहा. जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विभागीय स्टॉल भी रहा आकर्षण का केंद्र आयोजित रेल मेला में कमर्शियल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, पावर ग्रीड सहित अन्य विभागों का स्टॉल लगाया गया था. उक्त स्टॉल में चित्रांकित व रेखांकित कर यह दर्शाया गया था कि रेलवे में संबंधित विभाग क्या काम है. वह कैसे कार्य करती है. रेलवे का समपार फाटक भी बड़ी खूबसूरती के साथ लगाया गया था. ट्रेन आने की सूचना पर वह अपने आप बंद हो रही थी. साथ ही फाटक के पास रेड बल्ब तथा रेलवे एक्ट को दर्शाया गया था कि फाटक बंद होने के दौरान रेलवे ट्रैक पार ना करें. अन्यथा आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं. इसके अतिरिक्त हस्तकला, शिल्पकला का स्टाल सहित खाद्य पदार्थ एवं अन्य स्टॉल लगाए गये थे. जिसमें लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. रेल मेला में बच्चों का विशेष कर ध्यान रखा गया. जिसके लिए झूला, मिकी माउस लगाया गया था. रेल मेला में एनएफ रेलवे एम्पलाई यूनियन, मजदूर संघ ने भी अपने स्टाल लगाये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन