दामाद ने ससुर पर किया हमला, आरोपित दामाद गिरफ्तार

दामाद ने ससुर पर किया हमला, आरोपित दामाद गिरफ्तार
बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के लीलजी गोविन्दपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दामाद ने अपने ही ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. घायल ससुर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 21 अप्रैल की देर रात किसी घरेलू विवाद को लेकर दामाद और ससुर के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दामाद ने ससुर पर हमला कर दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज कराया गया. घटना के बाद पीड़ित ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 59/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की. नामजद आरोपित कौसर 28 वर्ष, लीलजी गोविन्दपुर को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि आरोपित से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने लोगों से आपसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




